महाभारत के इंद्रदेव का किरदार निभाने वाले सतीश कौल का हुआ निधन, कई हिंदी फिल्मों में भी कर चुके है काम…

0
Satish kaul the man who played indradev in iconic mahabharat serial passed away

मशहूर टीवी सीरियल महाभारत में इंद्र का किरदार निभाने वाले अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया। दर्शको को उनका किरदार काफी पसंद था। इन दिनों वह कोरोना पॉजिटिव थे जिसके चलते वह बीमार रहने लगे। अभिनेता सतीश कौल के निधन की खबर खुद इंडियन फ़िल्म टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने दी। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से बताया कि सतीश कौल नहीं रहे।

सतीश कौल ने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। उनके किरदार दर्शकों को पसंद आते थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। लेकिन इन दिनों उनकी आर्थिक हालात अच्छी नहीं थी। बीमार होने के कारण उनका इलाज चल रहा था लेकिन उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे।

लॉकडाउन के कारण उनकी आर्थिक हालात और बिगड़ गयी। इसी के कारण उन्हें सोशल मीडिया से मदद भी मांगनी पड़ी। दरअसल गिरने की वजह से उनकी कूल्हे की हड्डी फ्रैक्चर हो रखी थी जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी होती थी।

उन्होंने 2011 में मुम्बई छोड़ दिया। वह पंजाब के लुधियाना में जाकर रहने लगे। पंजाब में उन्होंने एक्टिंग स्कूल खोला। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम भी किया है। जिनमें आंटी न 1, कर्मा, प्यार तो होना ही था और राम लखन। अपने अभिनय से उन्होंने लोगों के दिलो में एक छाप छोड़ रखी थी। लेकिन अब उनका निधन हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here