उत्तराखंड में दहेज को लेकर एक बहुत ही गंभीर मामला सामने आया है। और उत्तराखंड में अब तक दहेज न मिलने पर बेटियों के साथ अत्याचार के कई मामले सामने आ चुके हैं। उनको मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता है। देवभूमि में दहेज के लिए बेटियों को सताया जा रहा है। उधम सिंह नगर में भी एसी एक दहेज का मामला सामने आया है। जहां एक बेटी को बहुत कुछ सहना पड़ा। ससुराल वाले महिला से 3 लाख रुपए और बाइक के लिए दबाव बना रहे थे। उसको गर्भवती अवस्था में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
गर्भवती अवस्था में महिला के साथ बहुत ही बुरा व्यवहार किया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी ससुराल पक्ष में महिला के साथ जमकर मारपीट की और ये ही नही बल्कि उसे उसके मायके के चौखट पर छोड़ दिया। और पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पति समेत सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला का विवाह 3 वर्ष पहले हुआ था और उसके ससुराल वाले उस पर दहेज में 3 लाख रुपए और बाइक के लिए दबाव बना रहे थे।
पीड़ित महिला के ससुराल वाले पीड़िता को शादी के बाद से ही ही तंग कर रहे थे और उसका मानसिक और शारीरिक तौर पर भी शोषण कर रहे थे। महिला के गर्भवती होने के बाद भी वो लोग महिला से मारपीट करते रहते थे। और हाल ही में उन्होंने महिला को गर्भवती अवस्था में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसके मायके की चौखट पर छोड़ दिया। देवभूमि में अब कई दहेज के मामले सामने आ रहे हैं, जैसे देख के सब चौंक गए हैं। आखिर कोई इंसान किसी को इतना मानसिक और शारीरिक दबाव कैसे बना सकता है।
Also Read This:उत्तराखंड: मां बेटे की करतूत बेटा करता रहा पड़ोस की नाबालिक लड़की से दुष्कर्म, मां देती रही बेटे का साथ..