उत्तराखंड में कोरोना का पहाड़ एक बार फिर से टूट पड़ा है। बीते दो दिनों में राज्य में 3800 से ज्यादा नये मामले सामने आए हैं। वहीं राज्य में इस दौरान 26 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। कोरोना के खतरे को मध्यनजर रखते हुए सरकारी आफिस में सावधानियों को बरतने के लिये कुछ आदेश जारी किये गए हैं।
कुम्भ में भी कोरोना को लेकर सावधानियां बरतने के निर्देश दिये गये हैं। राज्य के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि कोरोना तेजी से फैल रहा है। इसलिए इसके संक्रमण को रोकने के लिये सरकारी ऑफिसों पर अधिक सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। सरकारी ऑफिसों को निर्देश दिये गए हैं कि हफ्ते में कम से कम दो दिन
आफिस को सैनिटाइज करवाया जाये।
सैनिटाइज के साथ साथ हर दिन दो बार कीटाणु नाशक दवाई से फर्श की सफाई होनी चाहिये। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कुछ बड़ा ऐलान करने पर सोच विचार कर रही है। फिर से लॉकडाउन लगेगा कि नहीं इस बात पर सरकार काफी विचार कर रही है।
सरकारी दफ्तरों में अब केवल 50 फीसदी कर्मचारियों की संख्या पर विचार विमर्श जारी है। इसके अलावा एक बड़ी खबर यह है कि सरकारी दफ्तरों पर बाहर के लोगों के आने पर प्रतिबंध लग सकता है। कोरोना का संक्रमण न फैले इसलिये यह निर्देश जल्द ही सरकार लागू कर सकती है।







