Home उत्तराखंड उत्तराखंड में कोरोना के कारण 5 जिलों के 80 इलाकों में हुआ...

उत्तराखंड में कोरोना के कारण 5 जिलों के 80 इलाकों में हुआ कम्प्लीट लॉकडाउन..5 मिनट में देखें लिस्ट..

0
Total 80 containment zone in uttrakhand

प्रदेश में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए अब उत्तराखंड में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी लगातार बढ़ाई जा रही है। आपको बता दें की, इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 80 इलाके सील कर दिए गए हैं, जहां पुलिस का सख्त पहरा है और लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है। और सिर्फ जरूरी सेवाएं ही यहां पहुंच रही है। आपको बता दें की इस वक्त उत्तरकाशी मे भी एक कंटेनमेंट जोन बन गया है। यहां बड़ाहाट भैरव चौक को सील किया गया है।

वहीं राजधानी देहरादून में 44 इलाके कंटेनमेंट जोन के अंदर है, जिनमे देहरादून का नारायण विहार, गायत्री विहार, हरियाली एनक्लेव, लेन नंबर 6 विजय पार्क एक्सटेंशन, हाउस नंबर 200 दीपनगर, इंदिरा नगर कांवली, कालिका विहार माजरी माफी, शीशमहॉस्टल, एफआरआई, ग्रेस एकेडमी न्यू कैंट रोड, मोहित विहार कांवली, गुजराड़ा गांव, नवज्योति विहार डोईवाला, ओल्ड सर्वे रोड, 196 डीएल रोड, नारायण विहार देहरादून, हरियाली एनक्लेव लखनपुर, लेन नंबर 6 विजय पार्क एक्सटेंशन, हाउस नंबर 200 दीपनगर अजबपुर कलां, दून स्कूल देहरादून, 36 गायत्री विहार लाइन नंबर दो, सुमन पुरी अधोईवाला, मोहिनी रोड डालनवाला, बंजारावाला माफी, इंदिरा नगर कावली,कॉन्वेट रोड, 4 ए रेस कोर्स, महेंद्र बिहार चकराता रोड, सीडीए कॉलोनी मंदाकिनी राजपुर रोड, फॉरेस्ट कॉलेज अकैडमी , सरदारा भगवान सिंह कॉलेज, खुर्बुरा मोहल्ला कांवली रोड, वेल्हम गर्ल्स स्कूल, 74/19 राजपुर, नव विहार इंदिरा कॉलोनी चुक्कूवाला, ग्राम ऐत्नाबाग कांता कुंज गांव, इंदर रोड डालनवाला, बसंत विहार फेज़ 2. वार्ड नंबर 3 ग्राम सहसपुर, मेन मार्केट सहसपुर, होप टाउन गर्ल्स स्कूल, ग्राम शंकरपुर, सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, टीएचडीसी कॉलोनी ऋषिकेश न्यूज जाटव बस्ती ऋषिकेश, टिबेटियन होम्स बिल्डिंग, चमन एस्टेट मसूरी कंटेनमेंट जोन बने हुए हैं।

वहीं हरिद्वार में भी 8 कंटेनमेंट जोन बने हुए हैं जिनमे, राजीव भवन आईआईटी रुड़की, राधाकृष्ण भवन आईआईटी रुड़की, आईआईटी रुड़की कात्ले भवन, आईआईटी रुड़की कस्तूरबा हॉस्टल, आईआईटी रुड़की विज्ञान कुंज, कौर कॉलेज रुड़की केंपस, नर्मदा भवन परिसर जल विहार कॉलोनी और गणेशपुरम कंटेनमेंट जोन बनाए गए है। वहीं पौड़ी गढ़वाल में होटल चंद्रलोक श्रीकोट सील कर दिया गया है यह कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

वहीं, हरिद्वार के बाद नैनीताल जिले में भी 26 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, जिनमे हिम्मतपुर का हाउस नंबर 190, ग्राम हरिपुर, बीके पुरम, हाउस नंबर 13 बसंत विहार, गली नंबर 3 इंदिरा कॉलोनी, सिटी डेंटल हॉस्पिटल रोड के पास का इलाका, बृजवासी कॉलोनी, जज फार्म का कुछ इलाका,गणेश विहार फेस टू, चंदन विहार आरडब्लूए एनक्लेव फेज 2, बद्रीपुरा, हरिपुर, रामपुर रोड फायर स्टेशन के पास ही कुछ इलाका, देव बिहार भोटिया पढ़ाव, जॉय विला कंपाउंड तल्लीताल, पंपापुरस मेट्रोपोल कंपाउंड मल्लीताल, आर्यभट्ट वैधशाला परिसर, कैनफील्ड हॉस्टल कुमाऊं यूनिवर्सिटी और हरिपुर गांव का कुछ इलाका सील कर दिया गया है। प्रदेश में मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, वहीं खबर है की हरिद्वार कुंभ भी जल्द खत्म होने वाला है। बहुत से आखाड़ों के गुरुओं ने ये ऐलान कर दिया है। इसलिए आप अपने घर पर ही रहिए, हर रोज कोरोना का ये कहर देखने को मिल रहा है, इसलिए घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए। बाहर जाने पर मास्क एवं दो गज दूरी बना कर रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here