बिहार के समस्तीपुर जिले से मानवता को शर्मशार करने वाली खबर सामने आयी है। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला के साथ कुछ दरिंदों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला 25 मई की सुबह शौच के लिए निकली थी। तभी कुछ दरिंदों ने उसे अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने महिला को बेहोशी की हालत में ही नग्न अवस्था में बिजली के खंबे से लटका दिया। महिला की हालत गंभीर है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस को पीड़िता के परिवार ने बताया कि घर में शादी थी। मंगलवार की सुबह जब बहू शौच के लिए निकली तो कुछ दरिंदे पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। वे पीड़िता को जबरदस्ती उठाकर किसी सुनसान जगह में ले गए। फिर उन्होंने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो दरिंदों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसका मुंह बंद करवा दिया। इसके बाद उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान वह बेहोश हो गई तो आरोपियों को लगा कि वह मर गई है। इसलिए उन्होंने फंदे से लटकाकर उसे बिजली के खंबे में नग्न अवस्था में ही टांग दिया।
गांव के लोगों ने जब महिला को बिजली के खंबे से लटका हुआ देखा तो अफरा तफरी मच गई। फिर महिला को उतारकर दलसिंहसराय अस्पताल में ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने पीड़िता को सदर अस्पताल में रेफर किया। अस्पताल में पीड़ित महिला जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। घर में शादी का माहौल था इसलिए परिजनों को आशंका है कि उनकी बहू के साथ इस घिनौनी हरकत को टेंट वाले और मजदूरों ने अंजाम दिया है। 7 टेंट मजदूरों को गांव वालों ने बंधक बना लिया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जब गांव आयी तो ग्रामीणों ने टेंट मजदूरों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सभी मजदूरों से पूछताछ कर रही है। पीड़िता का बयान लेने जब महिला पुलिस अस्पताल पहुंची तो पीड़िता बयान देने की स्थिति में नहीं थी। उसकी हालत काफी गंभीर है। पीड़िता के होश में आने के बाद ही उसके बयान द्वारा आरोपियों का पता चल पाएगा। पुलिस ने सातों मजदूरों को हिरासत में ले रखा है। और उनसे पूछताछ जारी है। फिलहाल अभी पुलिस में कैसे दर्ज नहीं हुआ है।
READ ALSO: आर्मी CSD कैंटीन में होगा बड़ा बदलाव, सेना ने जारी किया ऑर्डर, होंगे ये बदलाव, पड़िए..