चोरी के आरोप में दो नाबालिग बच्चों की बेरहमी से पिटाई, खंबे से बांधकर पीटा और सिर भी मुंडवाया…..

0
Two minor boys tied to a pole and beaten badly on charges of theft

बिहार के चंपारण से दो नाबालिग लड़को की पिटाई का मामला सामने आ रहा है। कुछ लोगों ने मंगलवार को दोनों नाबालिगों की खंबें से बांधकर उनकी जमकर पिटाई की। मात्र चोरी करने के आरोप में दोनों नाबालिगों की बेरहमी से पिटाई की गई। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस के अनुसार वीडियो के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

दरअसल जिले के भगरवा गांव में दो नाबालिग बच्चों पर 200 रूपए चोरी करने का आरोप लगा था। इस दौरान कुछ लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद बच्चों को बिजली के खंबे से बांधकर उनकी जमकर पिटाई की गई। बच्चे रहम की भीख मांगते रहे लेकिन आरोपी उन्हें डंडों से पीटते रहे। और उनका सिर भी मुंडवाया। पीड़ित बच्चों की उम्र 12 से 15 वर्ष बताई जा रही है।

घटना के बाद इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। जैसे ही यह वीडियो पुलिस की संज्ञान में आया उन्होंने वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की। इनमें से कुछ व्यक्तियों की पहचान हो पाई। वहीं पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। दरअसल यह दोनों बच्चे प्रवासी मजदूरों के बच्चे हैं। ये सभी मजदूर दूसरे राज्य से आए है।

READ ALSO: डेढ़ लाख रुपए में बिक गया उत्तराखंड का ये गांव, वजह जान कर रह जाओगे हैरान…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here