बिहार के जहानाबाद में एक युवक ने दो बहनों को धमकी देकर उनके साथ 4 साल तक यौन शोषण किया। युवक धमकी देता था कि वह सोशल मीडिया पर दोनों बहनों की अश्लील वीडियो अपलोड कर देगा। इस काम में युवक का साथ उसके एक दोस्त ने भी दिया। दोनों आरोपियों का नाम विकास कुमार और राहुल कुमार बताया जा रहा है। महिला थाने की पुलिस ने सोमवार को राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी विकास अभी भी फरार है। विकास को जैसे ही भनक लगी कि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आ रही है, वह फरार हो गया।
दरअसल पिछले साल सितंबर के महीने में लड़की की शादी की तैयारियाँ चल रही थी। तब विकास लड़की के भाई को फ़ोन में शादी रद्द करवाने की धमकी देता था। उसने यह तक धमकी दे डाली कि अगर लड़की की शादी कहीं और करवाई तो वह उसपर तेजाब छिड़क देगा।
बता दें, लड़की का भी सीआईएसएफ में तैनात है। इसके बावजूद वह FIR के लिये इधर उधर भटकता रहा। वह दो बार एसपी से भी मिला और न्याय की मांग की। लेकिन महिला थाने की पुलिस ऑयर नगर थाने की पुलिस एक दूसरे पर जिम्मेदारी सौंपते रहे। आखिर में किसी तरह लड़की के भाई ने FIR दर्ज करवा ही डाली।
FIR में लड़की के भाई ने बताया कि पहले उसकी एक बहन को आरोपी विकास ने अपने प्रेम के जाल में फंसाया। फिर उसने दूसरी बहन को किसी तरह प्रेम के जाल में फंसा दिया। फिर उसने दोनों का अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। उसके दोनों पीड़िता के साथ 4 सालों तक यौन शोषण किया। इस काम में आरोपी विकास के एक दोस्त राहुल कुमार ने भी उसका साथ दिया। आखिर में महिला पुलिस थाने ने राहुल कुमार को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी विकास अभी भी फरार है। उसकी तलाश जारी है।
ALSO READ THIS:शहीद नायब सूबेदार रामपाल गुर्जर का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार..अचानक इस कारण हुए शहीद..
ALSO READ THIS:दन्या हत्याकांड: किशोरी की पहचान उजागर करने वालो के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने कहा यह कानूनी अपराध है…
ALSO READ THIS:चौराहे पर गेम खेल रहे थे 3 पुलिसकर्मी ..तुरंत तीनों पुलिस के जवानों को किया सस्पेंड