बड़ी खबर : दिसंबर में होगी उत्तराखंड और यूपी. की महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती प्रक्रिया शुरू..पड़े पूरा शेड्यूल..

0
Indian army Women military police Bharti Rally start in December 2021

भारतीय सेना में अब महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती भी जल्द ही आयोजित होने की खबर है। ये भर्ती उत्तराखंड और यूपी की महिलाओं के लिए है, जो की एक अच्छी खबर सामने आई है। आपको बता दें की, कोविड महामारी के चलते ये भर्ती स्थागित हो गई थी जो की, 18-30 जनवरी 2021 को होनी थी। लेकिन अब इस भर्ती का नया कैलेंडर जारी किया गया है जिसमे, यूपी और उत्तराखंड की महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती लखनऊ में 12 से 20 सितंबर तक होगी। ये खबर उन युवतियां के लिए अच्छी साबित हुई जो की मिलिट्री पुलिस का हिस्सा बनना चाहती हैं, और वे लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रही थी।

आपको बता दें की, अब महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती रैली की संभावित तिथि भी तय कर दी गई है। जैसे की हमने आपको बता की, पिछले साल कोरोना के चलते ज्यादातर सेना भर्तियां स्थगित कर दी गईं थी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के उम्मीदवारों के लिए भारतीय सेना में महिला सैन्य पुलिस के नामांकन के लिए एएमसी सेंटर एंड कॉलेज, लखनऊ के स्टेडियम, मुख्यालय भर्ती कार्यालय लखनऊ द्वारा भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। आप सभी अपनी तैयारी पूरी रखें और साथ ही आपके जो भी दस्तावेज हैं उन्हें पूरा रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here