तीन-तीन शादियां करके बैठा था सेना का जवान, दूसरी पत्नी ने तीसरी के साथ पकड़ा, सच जानकर अफसर भी हैरान…

0
Meerut army soldier has three wifes caught when second wife sees him with third wife

आपको बता दें कि शनिवार को मेरठ में सेना के जवान द्वारा तीन शादी रचने के मामले में एक नया मोड़ आया है। परिजनों की मर्जी से पहले शादी करने के बाद दूसरी और तीसरी लव मैरिज करने वाले सेना के जवान मनीष कुमार की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही है। इसी बीच तीनों पत्नियों ने केस दर्ज कराते हुए अपना हक मांगा है। मिली जानकारी के मुताबिक पहली पत्नी अपना अधिकार, दूसरी पत्नी बेटे का हक और तीसरी पत्नी, पति के संग रहने की मांग कर रही है। शुक्रवार को दूसरी पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज के बाद पुलिस ने उसे जेल भेजा।

पुलिस ने बताया कि मनीष कुमार राजस्थान में सेना में क्लर्क है। वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल कंकरखेड़ा क्षेत्र के श्रद्धापुरी में रह रहा है। उसने तीन शादियां कर रखी है। पहली पत्नी का नाम मोनिका और तीसरी का नाम चांदनी अंसारी है। शुक्रवार को दूसरी पत्नी हैदराबाद से मेरठ पहुंची। कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी मैं तीसरी बीवी के साथ रह रहे मनीष को दूसरी बीवी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद मनीष कुमार ने तीसरी बीवी के साथ मिलकर दूसरे बीवी की पिटाई कर दी। हंगामा होते देख दोनों को पुलिस कंकरखेड़ा थाने ले आई। दूसरी पत्नी का कहना है कि 2015 में मंदिर में मनीष ने उससे शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है और काफी समय से मनीष गायब था।

दूसरी पत्नी ने कहा मनीष धोखेबाज और अय्याश है। इसने पहले अपनी पहली पत्नी को धोखा दिया फिर 2015 में मेरे साथ शादी की अब मुझे धोखा देकर यह तीसरी बीवी के साथ रह रहा है। दूसरी पत्नी ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देकर इंसाफ की मांग की। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही दूसरी पत्नी ने कहा उसने एक साथ तीन जिंदगियां बर्बाद की है उसे समाज में रहने का कोई हक नहीं है। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दूसरी पत्नी ने सेना के अफसरों से पति मनीष का कोर्ट मार्शल करने की मांग की है। पीडि़त दूसरी पत्नी ने कहा कि वह सेना के अफसरों से मिलकर पूरी बात बताएंगी, ताकि मनीष को उसके किए की सजा कोर्ट मार्शल के रूप में मिल सके।

READ ALSO: सगाई वाले दिन लड़की को देख अपने परिजनों संग भाग निकला लड़का, वजह जानकर हो जाओगे हैरान..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here