अर्धसेना बलो मे करीब एक लाख जवानो की भर्ती की जरूरत अतिरिक्त बटालियन और मुख्यले आदि मांग को लेकर करीब एक लाख जवानो की भर्ती महसूस हो रही है। भर्ती न होने के कारण गैप बड़ता ही जा रहा है, लेकिन प्रस्ताव के मुताबिक सभी सुरक्षा बलो को अतिरिक्त मानव संसाधन की जरूरत है। इसी के चलते अर्धसेना बलो के कल्याण संगठन ने सरकार पर दबाव बनाया है , की वह इस मुद्दे पर चर्चा करें। देखा जाए तो सबसे ज्यादा BSF मे करीब 29 हजार पद रिक्त है, वही CRPF और CISF मे भी भरी संख्या मे पद खाली है। लगभग यह संख्या 26 के आसपास है। एसएसबी और आईटीबीपी ने भी नई बटालियन का प्रस्ताव सरकार को भेज रखा है। अगर संसद की रिपोर्ट माने तो SSB में 18643 , ITBP मे 5784 और असम राइफल मे 7328 पद खाली है।
कन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री वेलफेयर एसोशिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने कहा की सिपाहियों के पदों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में करीब 1 लाख से ज्यादा रिक्त पद है। पुरानी भर्ती प्रक्रिया के दौरान 55 हज़ार फिट अभ्यार्थी मौजूद है। वर्ष 2018 की भर्ती में फिट पाए गए अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर नहीं दिया गया था।
नई भर्ती में देरी के अलावा वीआरएस और रिटायरमेंट की वजह से भी गैप बढ़ा है। कन्फेडरेशन का दावा है कि वर्ष 2010 से 2020 के दौरान करीब 81 हज़ार जवानों ने वीआरएस लिया। जबकि करीब 16 हज़ारों ने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। रिटायरमेंट की वजह से भी रिक्त पदों की संख्या बढ़ रही है।
READ ALSO: शहीद होने के बाद अर्धसैनिक बल के जवानों को नहीं मिल रही सम्मान राशि, पढ़िए पूरी खबर…