बीमारी के कारण 21 वर्षीय युवा सैनिक की मौत, दो बड़ी बहनो की करानी थी शादी…

0
Tangroti soldier vishal kumar died due to illness

हिमाचल के धर्मशाला ब्लॉक के तंगरोटी गांव से एक दुखद खबर सामने आ रही है। गांव के एक युवा सैनिक की बीमारी के चलते दुखद मौत हो गई। मृतक जवान का नाम विशाल कुमार बताया जा रहा है। 21 वर्षीय विशाल 1.5 साल पहले ही भारतीय सेना की आर्टिलरी कोर में भर्ती हुए थे। उनकी मौत की खबर सुन परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि मृतक जवान विशाल अरुणाचल प्रदेश में तैनात था। लेकिन इन दिनों एक्सरसाइज के लिए उनकी कंपनी कोलकाता गई हुई थी। इस दौरान 13 जुलाई को बीमारी के कारण उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण फिर उन्हें कमांड अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि वहां भी उनकी बीमारी ठीक नहीं हो पाई जिसके चलते 20 जुलाई को उन्होंने आखिरी सांस ली।

जब विशाल बीमार हुए तो सैन्य प्रशासन ने उनके परिवार को पहले ही सूचना दे दी थी। इसके बाद परिजनों को भी वहां बुलाया गया। 23 जुलाई को श्री चामुंडा नंदिकेश्वर मोक्ष धाम पूरे सैन्य सम्मान के साथ मृतक विशाल कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। विशाल परिवार के इकलौते लड़के थे। उनकी दो बड़ी बहन भी थी। दोनों अविवाहिता थी। मां पिता समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

READ ALSO: कई योजनाओं के बाद भी BSF जवान ले रहे सबसे ज्यादा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, देते है इन दिक्कतों का हवाला…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here