ट्विटर ने अभिनेत्री कंगना रनौत का ट्विटर एकाउंट ससपेंड कर दिया है। और वह भी हमेशा के लिये। ट्विटर ने कहा कि अभिनेत्री ने ट्विटर के नियमों का उल्लंघन किया है। इसलिए उनका एकाउंट ससपेंड कर दिया गया है। लेकिन कंगना भी कब तक चुप रहेंगी। उन्होंने भी ट्विटर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास अपनी बात रखने के लिये और भी कई मंच है।
एकाउंट ससपेंड होने के बाद अभिनेत्री ने कहा कि “ट्विटर ने मेरी बात को साबित कर दिया है। सफेद व्यक्ति जन्म से ही सोचते हैं कि उन्हें भूरे रंग के लोगों को गुलाम बनाने का हक है। वे हमें बताते हैं कि क्या बोलना है, क्या करना है और क्या सोचना है। लेकिन मेरे पास और भी कई मंच है मैं अपनी आवाज़ उठाने के लिये उन मंचों का उपयोग करूंगी। सिनेमा भी एक मंच है, मैं उसके जरिये लोगों तक अपनी बात पहुँचाऊंगी।”
ट्विटर ने अभिनेत्री का एकाउंट ससपेंड करने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि “जिस ट्वीट के कारण ऑफलाइन नुकसान होने की संभावना है। हम उस ट्विटर एकाउंट पर कार्यवाही करेंगे। कंगना रनौत भी अपने ट्विटर एकाउंट से लगातार हमारे नियमों का उल्लंघन कर रही थी। वह अपमानजनक व्यवहार और घृणित आचरण नीति का बार बार उल्लंघन कर रही थी। ट्विटर के नियम निष्पक्ष रूप से सभी पर लागू होते हैं।”
दरअसल बीते एक दो दिन पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आये थे। इसपर कंगना ने कुछ विवादित ट्वीट किये। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी अपमानजनक टिप्पणी की। इस मामले को लेकर अभिनेत्री पर केस भी दर्ज हुआ। ट्विटर ने पहले भी कंगना के ट्विटर एकाउंट को टेंपरेरी तौर पर बंद किया था। लेकिन इस बार ट्विटर ने अभिनेत्री के एकाउंट को हमेशा के लिये ससपेंड कर दिया है।
ALSO READ THIS:शहीद नायब सूबेदार रामपाल गुर्जर का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार..अचानक इस कारण हुए शहीद..
ALSO READ THIS:दन्या हत्याकांड: किशोरी की पहचान उजागर करने वालो के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने कहा यह कानूनी अपराध है…
ALSO READ THIS:चौराहे पर गेम खेल रहे थे 3 पुलिसकर्मी ..तुरंत तीनों पुलिस के जवानों को किया सस्पेंड