टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा आए दिन सुर्ख़ीयों में छाए रहते हैं। इसी बीच नीरज चोपड़ा डान्स क्लास 6 के आने वाले एपिसोड में नज़र आएंगे। हाल ही में शो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि नीरज चोपड़ा शो की महिला जज शक्ति मोहन को प्रपोज़ करते हुए नज़र आ रहे हैं।
आपको बता दें कि शो के आने वाले एपिसोड में नीरज चोपड़ा स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल होते हैं। इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें शो की जाँच शक्ति मोहन नीरज चोपड़ा आपको उन्हें प्रपोज़ करने को कहती है। नीरज स्टेज पर आते हैं और शक्ति को एक अनोखे अंदाज़ में प्रपोज़ करते हैं। इस दौरान वह कहते हैं कि उनका पहला प्यार तो जेवलिन ही है ना ही उन्हें खाना बनाना आता है और न ही वो शक्ति को टाइम दे पाएंगे।
इसी बीच शो के होस्ट राघव उनके प्रपोज़ल के बीच कॉमेंट करते हुए कहते हैं भाई आपने ग़लत जगह जेवलिन फेंका है। इस पर वहाँ मौजूद सारे लोग ज़ोर ज़ोर से हँसने लग जाते हैं। उसके बाद से ही यह वीडियो सुर्ख़ीयों में बना हुआ है।
READ ALSO: दुखद: ड्यूटी के दौरान कुमाऊं रेजिमेंट के जवान का निधन, परिवार में मचा कोहराम…