इन 5 फिल्मों के नाम हैं सबसे कम दिनों में 200 करोड़ कलेक्शन का रिकॉर्ड

0
These six films earned more than rupees 200 crore in shortest period

डायरेक्टर एस. एस राजामौली भारत के सबसे सफल डायरेक्टर्स मे से एक है। वह जो भी फिल्म बनाते है उस फिल्म की हिट होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म RRR ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म ने पहले ही दिन 223 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। जिसमे से 156 करोड़ केवल भारत से ही कमाए। इसी के साथ रिलीज के पहले दिन भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी एस. एस राजामौली की फिल्म RRR। आज इस आर्टिकल में हम भारत की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में जानेंगे जिन्होंने सबसे कम समय में 200 करोड़ का कलेक्शन किया।

1) बाहुबली 2
बाहुबली 2 के डायरेक्टर भी एस एस राजामौली ही है। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी जिसमें उस समय पहले ही दिन 207 करोड़ कमाए थे। लेकिन अब RRR ने 223 करोड़ की कमाई कर बाहुबली 2 को पछाड़ दिया है।

2) KGF-2
KGF चैप्टर 2 मात्र 2 दिनों में 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त और रवीना टंडन भी नेगेटिव रोल में नजर आए हैं।

3) दंगल
यह फिल्म पहलवान महावीर फोगाट के जीवन पर आधारित है। ना केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी दंगल फिल्म काफी लोकप्रिय हुई थी। मात्र 3 दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई की थी।

4) धूम 3
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म धूम 3 में अपने डबल रोल के साथ आमिर खान ने दर्शकों को फिल्म की ओर आकर्षित किया। इस फिल्म कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा जैसे मशहूर बॉलीवुड स्टार भी थे। 3 दिन में फिल्म ने 203 करोड़ कमाए।

5) टाइगर ज़िंदा है
यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान के साथ साथ कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आई थी। 4 दिन में फिल्म में 200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया।

6) सुल्तान
साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान पहलवानी करते हुए नजर आए। एक बेहतर स्टोरीलाइन और सलमान खान की जबरदस्त एक्टिंग की मदद से फिल्म ने 4 दिन में 200 करोड़ के क्लब में जगह बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here