मुंबई – मुंबई से एक खबर सामने आई है कि एक किसान ने 30 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीदा है। किसान का नाम जनार्दन भोईर जो जो कि डेयरी का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि डेयरी का काम करने वाले कारोबारी जनार्दन को अपने दूध के कारोबार के लिए कई बार देश के कहीं जगह पर जाना पड़ता है, और इसी के चलते उन्होंने ये 30 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीदा जिससे देख कर लोग काफी खुश हैं। जनार्दन पेशे से खेती करने के साथ डेयरी और रियल इस्टेट कारोबार का काम करते हैं।
आपको बता दें कि जनार्दन 15 मार्च को एक हेलीकॉप्टर लेने जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की जायजा लेने वो मुंबई के कुछ टेक्निशन हेलीकॉप्टर के साथ गांव पहुंचे थे। हेलीकॉप्टर के लिए ढाई एकड़ की चारदीवारी, पायलेट, इंजीनियर, हेलिकॉप्टर रखने के लिए गैराज, सुरक्षा कर्मियों के घर की प्राइवेसी व्यवस्था की जाएगी। उनका कहना है कि अक्सर उन्हे अपने डेयरी व्यवसाय के लिए गुजरात, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, और साथ ही पूर्वी राज्यों का सफर तय करना पड़ता था। बहुत से स्थानों पर सुविधा नहीं होने कर कारण उन्होंने अपना बहुत समय बर्बाद किया, फिर उसके बाद अपने एक दोस्त की सलाह के बाद उन्होंने हेलीकॉप्टर खरीदा। जिससे सभी गांव वाले खुश है।







