Home डिफेंस MIG-21 क्रैश हादसा – शहीद ग्रुप कैप्टन आशीष गुप्ता को सैन्य सम्मान...

MIG-21 क्रैश हादसा – शहीद ग्रुप कैप्टन आशीष गुप्ता को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

0
Indian -air -force-MiG21-fighter-jet-crashed-group-captain-ashish -mataryed

एक बहुत दुखद खबर सामने आई है जहां मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरबेस में बुधवार को एयरफोर्स का मिग-21 बाइसन उड़ान भरने से कुछ सैकंड पहले ही रन-वे पर क्रैश हो गया। आपको बता दें की इस हादसे में ग्रुप कैप्टन आशीष गुप्ता शहीद हो गए थे, और जिनका अंतिम संस्कार गुरुवार को सैन्य सम्मान के साथ ग्वालियर में किया गया है।

और विभाग के द्वारा जांच में सामने आया है कि, फ्यूल रिफलिंग के बाद लड़ाकू विमान मिग-21 बाइसन में तकनीकी खराबी के कारण रनवे पर टैक ऑफ करने से पहले ही क्रैश हो गया था।

आपको बता दें की, एयरफोर्स का कहना है की ग्रुप कैप्टन आशीष गुप्ता कॉम्बैट ट्रेनिंग मिशन पर थे। हादसा बुधवार की सुबह हुआ था, पर एयरफोर्स हादसे की खबर बहुत देर बाद करी थी। ग्वालियर फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की सूचना देकर बुलाया गया था, जब वो कुछ देर बाद एयरबेस पहुंची, तो उसे गेट से ही लौटा दिया गया था। वहीं कैप्टन आशीष को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी, जिसमे उनके परिवार के साथ एयरफोर्स के ऑफिसर भी शामिल थे।

वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना था की हमने माफियाओं का अंत किया, अब न तो राज्य में कोई गैंग है और न ही सिमी नेटवर्क। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत देश प्रदेश के कई नेताओं ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही, ग्रुप कैप्टन आशीष गुप्ता को श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here