असम और मेघालय की सीमा के बीच हुआ विवाद अब खूनी संघर्ष में बदल रहा है। जिसकी वजह से 6 जवान शहीद हो गए। वही एक पुलिस अध्यक्ष समेत करीब 60 और घायल हो गए। इस हादसे के बाद मिजोरम पुलिस का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह वीडियो ट्विटर पर साझा कर कहा कि हमारे जवानों की हत्या करने के बाद मिजोरम पुलिस और कुछ अन्य गुंडे जश्न मना रहे हैं। वहीं उन्होंने इस घटना को दुखद और भयानक बताया। ALSO READ THIS:कारगिल युद्ध में शहीद हो गया था उत्तराखंड का ये लाल, चिट्ठी का इंतजार करती रह गई थी पत्नी..
After killing 5 Assam police personnel and injuring many , this is how Mizoram police and goons are celebrating.- sad and horrific pic.twitter.com/fBwvGIOQWr
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) July 26, 2021
आपको बता दें कि काफी लंबे समय से मिजोरम और असम की सीमाओं पर विवाद चल रहा है। अब यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल रहा है 6 जवानों की हत्या के बाद इस मामले में केंद्र सरकार को दखल देना पड़ रहा है। वही गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और साथ ही जल्दी से जल्दी समाधान निकालने को कहा है।