16 अपैल को गुजरात के अमृतसर में चलती ऑटो रिक्शा से गिरकर एक महिला की मौत हो गयी। दो बाइक सवार व्यक्तियों ने महिला के साथ चलती ऑटो रिक्शा में छीना झपटी की। जिसके कारण महिला गिर गयी और उसकी मौत हो गयी। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों का नाम गुरप्रीत सिंह और सुरेश प्रसार है।
मृतक युविका का नाम रजनी शर्मा है। वह अभी मात्र 21 वर्ष की थी। दरअसल वह ऑटो रिक्शा से बैठकर कहीं जा रही थी कि अचानक दो बाइक सवार युवको ने उसका फोन छीनने की कोशिश की। छीना झपटी के कारण महिला चलती ऑटो से गुर गयी। उसे सर पर काफी गंभीर चोंटे लगी जिसके कारण उसकी मौत हो गयी।
पुलिस कमिश्नर सुखचैन गिल ने कहा कि “घटना के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद शनिवार को दोनों गिरफ्तार कर लिये गये। दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल किया। हमने उनसे वह फ़ोन भी बरामद किया जो उन्होंने मृतक युविका से छीना था। आरोपी गुरप्रीत के खिलाफ छीना झपटी के एक और मामला दर्ज है। जबकि दूसरे आरोपी सुरेश के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज है।






