आज पूरे भारत के व्यवस्था प्रणाली में भ्रष्टाचार ने अपनी जगह बना ली है। आधे से ज्यादा लोग भ्रष्टाचार का रास्ता अपनाते है। राजस्थान के सिरोही जिले से भी भ्रष्टाचार की ही खबर आ रही है। यहां एक आदमी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया तो उसने उन रुपयों को जलाने का प्रयास किया।और कुछ हद तक इसमें सफल भी हुए।जानकारी इस प्रकार है कि पिंडवाड़ा के एक राजस्व निरीक्षक परबत सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने करीब एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।
जब उससे पूछताछ हुई तो उसने यह रिश्वत किसी कल्पेश कुमार जैन नाम के तहसीलदार के लिए लेने की बात स्वीकार की।उसी समय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम कल्पेश के घर के लिए रवाना हुई।जब टीम आरोपी के घर पहुंचे उसने अपने घर के सभी दरवाजे बंद किए हुए थे।और भीतर अपने चूल्हे में 500 के नोटों की गड्डियों को जला रहा था।उसने करीब 15-20 लाख रुपये जला चुके थे।इस काम में आरोपी की पत्नी भी उसका साथ दे रही थी।
यह सब एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के सामने हुआ।और किसी ने इस नजारे का वीडियो भी बना लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में देखा जा रहा है कि आरोपी की पत्नी नोटों की गड्डियों को जलाने में उसकी सहायता कर रही है।कोई एक शख्स उन्हे टोकते हुए भी वीडियो में नजर आया है ।इस घटना के बाद आरोपी तहसीलदार को पकड, गिरफ्तार के लिया गया।ब्यूरो महानिदेशक ने बताया कि आरोपी तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक परबत सिंह के मार्फत परिवादी से पिंडवाडा में स्तिथ एक प्राकृतिक पैदावार आवंला छाल का ठेका दिलवाने के लिए रिश्वत के रूप में एक लाख रुपये की मांग की थी।टीम ने परबत सिंह को परिवादी से एक लाख रुपये लेते हुए पकड़ा है।
जिसके बाद आरोपी कल्पेश कुमार जैन के बारे में भी खुलासा हुआ। जब टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह चूल्हे में 500 के नोटों की गड्डियों को जलाते हुए पकड़ा गया।उसने करीब 15-20 लाख रुपये जला भी दिए थे। समय रहते पुलिस को बुलाया गया जिनकी सहायता से एसीबी टीम घर के अंदर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।साथ ही तलाशी के दौरान उसके घर से एक लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए। दोनो आरोपी तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन उनके अन्य ठिकानों की तलाश अब भी जारी है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है।







