उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, सिंचाई विभाग में 2046 पदों पर भर्ती के आदेश जारी..

0
2046 vacancies will be filled in irrigation department

उत्तराखण्ड के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सिंचाई विभाग में समूह-क से लेकर समूह-ग तक 2046 पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें की सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने विभाग को पद भर्ती करने के निर्देश दिए हैं।सोमवार को सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने यमुना कालोनी में सिंचाई विभाग के सभागार में समीक्षा बैठक की, जिसके अंतर्गत उन्होंने कहा कि शीघ्र रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि कोरोना काल में युवाओं को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि समय पर निर्माण कार्य पूरे नहीं हुए और बजट खर्च नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। वहीं, नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद एक के बाद एक विभाग बंपर भर्तियां निकाल रहे हैं। इस से पहले भी मुख्यमंत्री द्वारा दो और भर्ती निकाली गई थी। उन्होंने कहा कि चम्पावत में निर्माणाधीन कोलीढेक झील, पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन थरकोट झील व अन्य निर्माणाधीन झीलों के कार्य अक्टूबर, 2021 तक किसी भी हाल में पूरे किया जाना चाहिए।

साथ ही थरकोट झील के क्षेत्र में एनएच की ओर से डाले गए मलबे को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही बजट उपयोग का समय से किया जाए। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध परियोजना को एडीबी से फंडिंग के लिए आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। वहीं बांध परियोजना से प्रभावित विस्थापितों के लिए ऊधमसिहनगर में भूमि चिह्नित करने की कार्यवाही तेज करने के आदेश दिए हैं। ALSO READ THIS:देश से गद्दारी, आर्मी को सब्जी सप्लाई करने वाला शक्श निकला ISI का जासूस, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार…

हल्द्वानी में पेयजल की समस्या और सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि को देखते हुए परियोजना का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सौंग बांध परियोजना के पुनर्वास कार्य को भूमि चिह्नीकरण शीघ्र किया जाए। साथ ही पुनर्वास नीति तैयार करने को कहा गया। और अधिकारियों को कहा गया है की कार्य जल्द से जल्द करना अगर समय पर नहीं हुआ तो उनके ऊपर कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी। ALSO READ THIS:सेना के जवान को बिना दुल्हन के आना पड़ा वापस, इस बात पर टूट गई जवान की शादी..

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here