चमोली की 21 साल की प्रियंका नेगी बनी सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान, संभालेगी अब गाँव की कमान

0
21 year old Priyanka Negi of Chamoli became the youngest village head
21 year old Priyanka Negi of Chamoli became the youngest village head (Image Source: Social Media)

उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं — शिक्षा, खेल, विज्ञान से लेकर अब राजनीति तक। इसी कड़ी में एक और गर्व की खबर चमोली जिले से सामने आई है।

चमोली जिले के गैरसैंण विकासखंड के आदर्श ग्राम सारकोट की 21 वर्षीय प्रियंका नेगी ने ग्राम प्रधान का चुनाव जीतकर सभी को चौंका दिया है। इतनी कम उम्र में राजनीति में कदम रखकर जीत दर्ज करना उनके आत्मविश्वास और समझदारी का प्रतीक है। प्रियंका ने राजनीति शास्त्र में स्नातक की पढ़ाई की है, जिससे उन्हें राजनीतिक प्रक्रिया और जनसेवा की अच्छी समझ है।

प्रियंका के पिता, राजेंद्र नेगी, इससे पहले दो बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं और इलाके में एक सम्मानित नाम हैं। पिता के मार्गदर्शन और स्वयं की मेहनत के बल पर प्रियंका ने अब गांव की जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं। पूरे क्षेत्र में जीत के बाद जश्न का माहौल है और गांववालों को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सारकोट गांव को गोद लिया हुआ है, जिससे इस क्षेत्र को राज्य सरकार की विशेष योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। ऐसे में अब प्रियंका की जीत से गांव के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह जीत न केवल प्रियंका की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि अगर बेटियों को मौका मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here