Home टॉप न्यूज़ अयोध्या में राम मंदिर को मिली ₹5400 करोड़ से ज्यादा की धनराशि,वहीं...

अयोध्या में राम मंदिर को मिली ₹5400 करोड़ से ज्यादा की धनराशि,वहीं मस्जिद के लिए इकट्ठा हुए सिर्फ ₹20 लाख रुपए..

0
5457.94 crores Collected so far for ayodhya ram mandir

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। और इस विवादित भूमि के दूसरे पक्ष को जो 5 एकड़ भूमि मस्जिद के लिए अभी पर्याप्त धन भी एकत्रित नहीं हो सका है। मस्जिद निर्माण के लिए धन न इकट्ठा हो पाने के कारण मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं इनका कहना है कि,अभी तक इस काम के लिए IICF सिर्फ 20 लाख रुपए ही जुटा पाई है। IICF एक निजी ट्रस्ट है, इसलिए लोग उन पर विश्वास नहीं कर रहे।

उनका आगे कहना है की, अयोध्या एक धर्म की नगरी है, जहाँ हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्म के लोग रहते हैं। अब 5 किलोमीटर की अयोध्या में सभी धर्मों के मंदिर-मस्जिद गुरुद्वारा बने हुए हैं और देश-विदेश के लोग भी अयोध्या आते हैं। आज अयोध्या में मंदिर का निर्माण हो रहा है। पूरी दुनिया में लोग राम का नाम लेते हैं, चाहे वह मुस्लिम हो या हिंदू। और सभी राम मंदिर के निर्माण के लिए पैसे डाल रहे हैं। लेकिन मस्जिद के लिए सिर्फ 20 लाख रुपए ही आए हैं, जबकि राम मंदिर में करोड़ों रुपए आ चुके हैं। यह सब भगवान राम की देन है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे अभियान में केवल 44 दिन में 2500 करोड़ रुपए से ज्यादा जमा हुए और अगर कुल मिलाकर बात की जाए तो अब तक 5457.94 करोड़ की धनराशि एकत्र हो चुकी है। रिपोर्टस के मुताबिक, राम मंदिर के लिए कूपनों और रसीद के जरिए 2253.97 करोड़ की निधि एकत्र हुई। इसी तरह से डिजीटल माध्यमों से 2753.97 करोड़ व एसबीआई-पीएनबी और बीओबी के बचत खातों में करीब 450 करोड़ की धनराशि एकत्र हुई।

इकबाल के मुताबिक जफर फारूकी द्वारा बनाया गया ट्रस्ट निजी ट्रस्ट है और उनका मानना है कि ट्रस्ट के लोग यदि सामाजिक होते तो मस्जिद निर्माण के लिए बहुत पैसा आता। लेकिन ये लोग सामाजिक नहीं है। इसलिए वे चाहते हैं कि जब तक मौजूदा ट्रस्टी नहीं बदले जाते वह इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। 9 नवंबर 2019 को अयोध्या मामले पर हुए फैसले के बाद धनीपुर में मस्जिद के लिए 5 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी, जिसके बाद वक्फ बोर्ड ने फरवरी 2020 में IICF का गठन किया और सामाजिक सहयोग से मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट के नाम बैंक में खाता खुला।

अब इस प्रक्रिया को पूरे एक साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी खाते में सिर्फ़ 20 लाख रुपए ही आए हैं। और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों ने बहुत दान किया है। 15 जनवरी से शुरू हुई राम मंदिर की निधि शुरू हो गई थी और अब उनके पास करोड़ों रुपए की धनराशि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here