आज की खबर बीजू जंता दल के सासंद अनुभव मोहंती और उनकी पत्नी वर्षा प्रियदर्शनी से जुड़ी हुई है।विवाह के बाद से ही दोनो लोग अपनी पर्सनल जिंदगी की वजह से मीडिया एवं सोशल मीडिया में छाये हुए हैं।दरहसल, सांसद मोहंती द्वारा अपनी पत्नी वर्षा पर आरोप लगाया गया है उनके विवाह को 8 साल हो गए हैं लेकिन उनकी पत्नी द्वारा उन्हें अभी तक फिजिकल रिलेशन बनाने की मंजूरी नहीं दी गई है।
इस बात के लिए उन्होंने 2016 में शादी के 2 साल बाद भी आवाज उठाई थी। उनका कहना है कि उन्होंने उनके बहुत कोशिश के बाद भी उन्हें निराशा मिली, अब वह अपनी पत्नी से तलाक की मांग कर रहे है।जानकारी के अनुसार दोनो लोगों की शादी 2014 में हुई थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही दोनो में अनबन होने लगी।2016 में आवाज़ उठाने के बाद उन्होंने l 2020 में तलाक की अर्ज़ी दी।
दूसरी ओर सांसद पत्नी भी शांत नहीं रही उन्होंने भी अपने पति पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए है।साथ ही उन्होंने बताया कि उनके पति का एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर भी चल रहा है।अब वह अपने पति से 15 करोड़ रुपये की भी मांग कर रही है।
दोनो के जिंदगी की बात करे तो अनुभव मोहंती बीजेडी ( बीजू जंता दल) के सांसद है।वहीं उनकी पत्नी प्रियदर्शनी उड़िया फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। वह पिछले वर्ष से ही फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव है।साथ ही उन्होंने सबाता मां,लव स्टोरी, प्रेम रोगी और गोलमाल जैसी कई फिल्मों में काम भी किया है।
साथ ही वह महिलाओं को मजबूत बनाने और बच्चो की पढ़ाई के लिए भी काम करती है।वह एक समाजिक कार्यकर्ता है।फिलहाल दोनो लोग अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में बने हुए है।






