मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने आपदा प्रभावित जनपद चम्पावत के तेलवाडा में जाकर हालात का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार की ओर से पीड़ितों को हर सम्भव मदद की जाएगी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चम्पावत के तेलवाड़ा में जाकर आपदा में मृतकों के परिवार वालो से मिलकर उनके लिए सहानुभूति दिखाई।
उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ स्व पीड़ितों को हर सम्भव मदद की जाएगी। और उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि जनपद में आपदा प्रभावित को जल्द से जल्द मुआवजा देने के कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी जी ने सर्किट हाउस में आपदा प्रबंधन मंत्री ड्रॉ धन सिंह रावत के साथ बैठक करते हुए कहा कि राहत और बचाव कार्यो में लापरवाही न की जाए।
उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द आपदा प्रभावित राज्यो में राशन व्यवस्था के अलावा मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था की जाए। जिसमे एडीएम को उसका नोडल अधिकारी बनाया जाए। प्रशासन को निर्देश दिए कि आपदा ग्रस्त लोगों को हर सम्भव सहयोग दिया जाए।







