मुख्य सचिव ड्रॉ. एस. एस. संधू ने सचिवालय की एक बैठक में निर्देश दिए कि माउंटेननियर्स और ट्रैकर्स के लिए रिस्टबैंड का इंतज़ाम किया जाए ताकि सैटेलाइट और अन्य तरीकों से उनकी लोकेशन का पता लग सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा सीजनल होती है, लेकिन ऑफ सीजन टूरिज्म की विस्तृत संभावनाएं है। टूरिज्म को आगे बढ़ाने के लिए कनेक्टिविटी पर काम करना होगा। जल्द से जल्द हेलीपैडस और हेलिपोर्टस बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में टूरिज्म ज्यादा आते है,लेकिन कनेक्टिविटी के कारण पीछे है, उन क्षेत्रों में प्राथमिकता पर ध्यान दिया जाए।
यात्रा मार्गो पर हर 20,30 किलोमीटर पर पानी और टॉयलेट की सुविधाएं दी जाए ताकि यात्रियों को आने जाने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि टूरिज्म जगह पर सभी उम्र के टूरिस्ट के अनुसार सुविधा दी जानी चाहिए। आज का युवा टेक्नोलॉजी का काफी प्रयोग करता है। युवाओ को सारी जानकारी फोन पर चाहिए इसके लिए ऐसी ऐप और वेबसाइट बनाई जाए जिससे वो सारी जानकारी ले सके।
मुख्य सचिव ने सभी कार्य योजनाओं पर अच्छे से काम करने को कहा। सभी कामो के लिए समय तय किया जाए। इस योजना को साप्ताहिक मॉनिटरिंग की जाए। ताकि निर्धारित समयसीमा तक काम पूरा हो सके। सभी अधिकारियों को मार्केटिंग और पब्लिसिटी पर भी ध्यान देने के लिए कहा।इस कार्यक्रम में सचिव श्री दिलीप जावलकर, अपर सचिव श्री युगल किशोर पंत और अन्य भी शामिल थे।







