बेंगलुरु: भारतीय सेना में अब महिलाएं भी देश की सुरक्षा करेंगी। आपको बता दें की, बेंगलुरु के कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में महिला सैनिकों के दस्ते ने कड़ी ट्रेनिंग के बाद उन्हें भारतीय सेना में शामिल किया गया है। इन महिला सैनिकों के बैच में कुल 83 महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने द्रोणाचार्य परेड ग्राउंड ऑफ कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री पुलिस सेंटर एंड स्कूल में अटेस्टेशन परेड में हिस्सा लेकर देश का मान बढ़ाया। इस सुनहरे मौके पर सीएमपी सेंटर एंड स्कूल के कमांडेंट ब्रिगेडियर सी दयालन भी मौजूद रहे और उन्होंने महिला सैनिकों को उनकी सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाए दीं।
आपको बता दें की, महिला सैनिकों के पहले बैच की ट्रेनिंग 6 जनवरी 2020 को शुरू हुई थी। बताया जा रहा है की इस महिला दस्ते ने कुल 61 हफ्ते तक कड़ी ट्रेनिंग ली है। जिसमें से सैनिकों ने पहले 19 हफ्ते बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग और फिर प्रोवोस्ट और एडवांस मिलिट्री-पुलिस ट्रेनिंग हासिल की। और फिर ट्रेनिंग के तहत महिला सैनिकों को पुलिसिंग ड्यूटी और युद्धबंदियों के प्रबंधन के साथ-साथ सभी वाहनों के मेंटेनेंस, ड्राइविंग और सिग्नल कम्युनिकेशन की भी ट्रेनिंग दी गई है। इस ट्रेनिंग के बाद ये महिला सैनिक पुरुष साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाएंगी।
अब तक भारतीय सेना में महिला केवल सैन्य अधिकारी हैं, लेकिन पहली बार महिलाओं को जवान रैंक में शामिल किया गया है। आपको बता दें की, सेना में महिला अधिकारियों की भर्ती 1992 में शुरू हुई थी। उस वक्त महिला सिर्फ शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत ही चुनिंदा विंग और ब्रांच में ही कार्य करती थी।और उसके बाद शॉर्ट सर्विस कमीशन होने के चलते वे सिर्फ लेफ्टिनेंट कर्नल के पद तक ही पहुंच सकती थी।
वहीं उसके बाद साल 2019 में, सेना ने महिला अधिकारियों को परमानेंट कमीशन देने का ऐलान किया था। लेकिन हम आपको बता दें की, उससे पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने उन 332 महिला अधिकारियों को भी स्थाई कमीशन देने का आदेश दे दिया था, जो पिछले कई सालों से सेना में अपनी सेवाएं दे रही थीं। और अब स्थायी कमीशन के तहत अब सेना में महिला अधिकारी भी कर्नल ब्रिगेडियर और या फिर जनरल रैंक के पद तक पहुंचने के लिए योग्य है। साल 2017 में महिलाओं को जवान रैंक पर भर्ती करने का फैसला लिया गया था। वहीं, भारतीय सेना साल 2030 तक करीब 1700 महिला सैनिकों को कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में शामिल करने का प्लान बना रही है, क्योंकि धीरे-धीरे कर उन्हें सेना का अहम हिस्सा बनाया जा सके। हमारी टीम की ओर से सभी महिला सैनिकों को बहुत – बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
ALSO READ THIS:पुलिस का नया अंदाजकामकाज का जायजा लेने के लिए मुस्लिम युवक का हुलिया बनाकर थाने पहुंचे पुलिस कमिश्नर..देखिए फिर क्या हुआ..
ALSO READ THIS:कोरोना मरीज से 1.20 लाख रुपये वसूलने वाला एम्बुलेंस ऑपरेटर हुआ गिरफ्तार, जानिए कौन था वो शख्स….