त्रिपुरा में शादी समारोह रुकवाने वाले DM की मुश्किलें बढ़ी, अब हुआ तबादला और पद भी स्पष्ट नहीं…

0
Highcourt transfers the former DM who forcibly stopped a marriage in Agartala

कुछ दिन पहले एक मामला सामने आया था। एक शादी समारोह को रुकवा दिया था। इस मामले में अब त्रिपुरा हाई कोर्ट ने बुधवार को पूर्व जिला अधिकारी शैलेश कुमार यादव का तबादला कर दिया है। उन्हें डीएम के पद से हटा दिया गया है। हाई कोर्ट ने शैलेश को दक्षिणी त्रिपुरा के मुख्यालय बेलोनिया में तैनात कर दिया है। हालांकि उन्हें अभी कोई पद सौंपा नहीं गया है। पहले वह पश्चिमी त्रिपुरा में डीएम के पद पर तैनात थे।

शैलेश यादव पर आरोप है कि उन्होंने अगरतला में चल रहे एक विवाह समारोह में वर पक्ष और पंडितों के साथ बदसलूकी की थी। इस मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने शैलेश का दक्षिणी त्रिपुरा के बेलोनिया में ट्रांसफर कर दिया। फिलहाल उन्हें अभी 12 दिनों की छुट्टी दी गयी है। इसके बाद से वह आफिस जॉइन करेंगे। लेकिन अभी तक यह निर्धारित नहीं हुआ है कि आफिस जॉइन करते ही उनका पद क्या रहेगा। क्या वह डीएम के पद पर ही कार्यरत रहेंगे। या फिर उन्हें कोई दूसरा पद सौंपा जाएगा।

दरअसल अगरतला में 26 अप्रैल की रात एक शादी समारोह चल रहा था। शैलेश यादव ने वहां पहुंचकर समारोह को रोक दिया था। उन्होंने मेहमानों और पंडित के साथ भी दुर्व्यवहार किया। शैलेश यादव ने शादी समारोह को बीच में ही रोककर बंद करवा दिया। इस घटना की वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से घटना की रिपोर्ट मांगी और जांच के आदेश भी दिए। शैलेश ने अपनी गलती स्वीकार की। और यह भी कहा कि वायरस को फैलने से रोकने के लिए वह अपना कर्तव्य निभा रहे थे।

ALSO READ THIS:शोपियां मुठभेड़ में अल बद्र के 3 आतंकी ढेर..एक ने किया सरेंडर, अभियान जारी..

ALSO READ THIS:दन्या हत्याकाण्ड में लड़की ने किया बड़ा खुलासा, देखिए क्या क्या कहा…

ALSO READ THIS:पुलिस ने बिना हेलमेट पहने युवक को रोकने की करी कोशिश, युवक ने पुलिसवाले को ही उड़ा दिया देखिए वीडियो…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here