आज की दुखद खबर अल्मोड़ा के dhauladevi block से आ रही है।यहां ।इस घटना में 6 माह की बच्ची की दर्दनाक मृत्यु हुई।यह घटना अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक की खेती ग्राम सभा के सिद्धि रोक गांव की है।
जानकारी के मुताबिक इस हादसे के वक्त केवल मां और बच्ची ही घर पर मौजूद थे।घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है।गोपाल राम पुत्र मोहन राम के घर पर उसकी 6 माह की बेटी प्रियंका सो रही थी।वहीं मां पास में बाथरूम में नहा रही थी।अचानक ही गैस सिलेंडर का रिसाव हुआ हुआ और जल्दी हो पूरे मकान में आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तब गांव वालो को इसका पता चला। पता चलने पर सभी शोर मचाने लगे।घर के अंदर छह माह की बच्ची भी सो रही थी।
शोर सुनने पर बच्ची की मां बाहर तो आई लेकिन आग बहुत बढ़ गई थी।इस हादसे की खबर पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आग को अपने नियंत्रण में किया।लेकिन जब तक वे बच्ची को निकलने अंदर कमरे में पहुंचे तब तक बच्ची की जलकर मृत्यु हो चुकी थी,साथ ही समान और मकान का भी भारी नुकसान हुआ है।
इस घटना के बाद बच्चे के परिजनों के घर में कोहराम मच गया है।सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।इस घटना की जानकारी बच्ची का पिता गोपाल राम को से दी गई है जो दिल्ली के किसी होटल में काम करता है।
जानकारी के मुताबिक उनके घर में करीब एक लाख से भी ज्यादा का कीमती सामान आग में बर्बाद हो गया।अभी सुनीता देवी और रामगोपाल दोनो अपने पड़ोसियों के घर में रह रहे हैं।
साथ ही लोगों ने उन्हें उचित मुआवजा देने की मांग भी की है।एसओ दन्या सुशील कुमार द्वारा बताया गया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की बात भी की है।