पुतिन ने किया युद्ध का खुला ऐलान, यूक्रेन में रूसी हमले शुरू…

0
Lastest update in Russia Ukraine war Putin announces military operation
Image:Lastest update in Russia Ukraine war Putin announces military operation (Source:Social Media)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी युद्ध की घोषणा कर दी है।अब किसी भी समय यूक्रेन में रूस की सेना घुस सकती है।इसके अलावा रूस के राष्ट्रपति पुतिन द्वारा यूक्रेन की सेना से ‘हथियार डालने’ की भी अपील की गई है।

पुतिन द्वारा एक संबोधन में कहा गया,” यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है।रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है और खून-खराबे के लिए यूक्रेन का शासन जिम्मेदार होगा।”साथ ही उन्होंने अन्य देशों को आगाह कर कहा,”रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।”

इस मामले में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक हुई जिसमे रूस द्वाराअपने आक्रमण को सही ठहराया गया।उनका कहना था,”राष्ट्रपति पुतिन द्वारा घोषित विशेष अभियान यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए है जो वर्षों से पीड़ित हैं। हमारा लक्ष्य यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के अनुरूप निर्णय लिया गया है। हम यूक्रेन में स्थिति का विश्लेषण करेंगे।”

इसके अलावा एरिया ने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर भी कुछ आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि मॉस्को को सुरक्षा गारंटी देने के लिए रूस ने मांग की थी जिसे अनदेखा कर दिया गया था।वहीं यूक्रेन को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने से रोका गया।

वहीं संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस युद्ध को रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है।उन्होंने रूस के राष्ट्रपति से भी युद्ध को रोकने की अपील भी की है।यह संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here