चाँदी के कड़ो के लिए काट दिए महिला के दोनों पैर, युवक युवती गिरफ्तार

0
Man and woman arrested for chopping off woman's legs for silver rings
Man and woman arrested for chopping off woman's legs for silver rings (Image Source:Social Media)

चांदी के कड़ो के लिए बदमाशों ने महिला के दोनों पैर काट दिए जिससे चांदी के कड़े निकाले जा सकें। दोनों पैर काटे लेकिन महिला ने फिर भी हिम्मत नहीं हारी रात भर जंगल में झाड़ियो में तड़पती रही सुबह जब बुजुर्ग महिला को लोगो ने देखा और लोगो को महिला के साथ हुए अत्याचार का पता चला। पर जिसने भी महिला को देखा उसकी रूह कांप काँप गई।

सबसे पहले तो जिसने भी ये किया को इंसान तो है ही नहीं इंसान के भेष में एक जानवर हैं कोई इतना कैसे गिर सकता की चंद पैसों के लिए किसी के दोनों पैर ही काट दे।

घटना राजस्थान के सवाई माधोपुर की है जहाँ चाँदी के कड़ो के लिए एक बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काट दिए गए। महिला ने इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी और रातभर झाड़ियों में तड़पने के बाद सुबह मदद की गुहार लगाई।

बताया जा रहा है की गंगापुर सिटी में एक महिला को मजदूरी का झांसा देकर बुलाया गया और फिर चाँदी के कड़ो के लिए उसके बेरहमी से दोनों पैर काट दिए। पुलिस ने भी इस मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here