बड़ी खबर – एकतरफा आशिक ने 2 बच्चों का गला काटा..खुद भी झूल गया फंदे पर..

0
Man -in-ludhiyana -kills-two -children-in-love-and-after-that-hang -himself

लुधियाना – एकतरफा प्यार का एक हैरान कर देना वाला मामला लुधियाना से आया है जहां लुधियाना के जमालपुर एरिया में रहने वाले एक आदमी ने महिला के दोनो बच्चों का गला काट दिया ये ही नही इस वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी फंदे पर लटक गया। बताया जा रहा है की महिला ने उस युवक के प्यार के प्रस्ताव को नही माना था, तो इस कारण उसने ऐसा किया।

यह खबर शनिवार सुबह की है जहां, इस सरफिरे आशिक ने अपनी पड़ोस की महिला के दोनो बच्चों को कमरे में बंद करके उन दोनो मासूम बच्चों का चाकू से गला काट दिया, उन दोनो को उसने बारी बेरहमी से मार डाला। और ये ही नही इस काम को अंजाम देने के बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। वहीं इस खबर को सुनकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जा रहा है की ये आरोपी बच्चों की मां को पसंद करता था और उसे एक साल से परेशान कर रहा था।पीड़ित मीनू तिवाड़ी ने बताया की आरोपी शैलेंदर उसकी वेहड़े में रहता था। वो पिछले एक साल से उसे परेशान कर रहा था लेकिन महिला ने उसकी बात नही मानी। महिला ने इसकी शिकायत अपनी पति शिव शंकर और वेहडे के मलिक से भी की थी। उसके बाद आरोपी ने मलिक से कहा की वो 13 मार्च को वहां से अपने गांव लौट जाएगा।

लेकिन शनिवार सुबह महिला घर पर झाड़ू लगा रही थी और तभी आरोपी ने महिला के दोनो बच्चों बेटा रजनीश जिसकी उम्र 8 साल और छोटा बेटा मनीष जिसकी उम्र 5 साल की थी उन दोनो को उसने अपने कमरे में बंद कर दिया। जब महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो आरोपी ने दोनो बच्चों का गला काट दिया। और इसके बाद खुद भी फंदे पर झूल गया।

हमारी सभी खबरों को गूगल न्यूज़ पर पड़ने के लिए फॉलो करें. Dainik Circle News पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here