केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण 17 जनवरी 2021को होने वाले पोलियो टिकाकरण अगले नोटिस तक निर्धारित पोलियो एनआईडी को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 17 जनवरी को होने वाले पोलियो टीकाकरण दिवस अभियान को रद्द कर दिया है। भारत में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान शुरू होने जा रहा है तो वहीं 17 जनवरी को पोलियो टीकाकरण दिवस अभियान भी शुरू किया जाना था, लेकिन बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि 17 जनवरी को होने वाले पोलियो टीकाकरण दिवस की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। वह अब 17 जनवरी 2021 को नहीं होगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण अभी इस कार्यक्रम को अगले आदेश तक रद्द किया जाता है और साल 2014 में 27 मार्च को देश को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया था। पोलियो का पुनावृत्ति ना हो इसी एहतियातन टीकाकरण अभियान कार्यक्रम शुरु किया गया।स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि पोलियो टीकाकरण दिवस अभियान के माध्यम से हर वर्ष भारी मात्रा में बच्चों को पोलियो पिलाया जाता है। यह अभियान भारत का पूरे विश्व का सबसे बड़ा अभियान है।
यह भी पड़िए:दुखद: बंद कमरे मे फंदे से लटकता हुआ मिला महिला सिपाही का शव..जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया…
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के मुताबिक, 10 साल पहले जनवरी 2011 में पोलियो वायरस का आखिरी केस पश्चिम बंगाल से सामने आया था।देश में कोरोना का अब वैक्सीनेशन अभियान 16 जनवरी से शुरु होने वाला है जिसके कारण इस अभियान को टाल दिया गया है। पोलियो टीकाकरण अभियान कब शुरु होगा और इसकी नई तारीख क्या होगी, अभी तक इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पड़िए:सड़क हादसे में चली गई थी आंखों की रोशनी, लेकिन हार नहीं मानी और अब हल्द्वानी मे बन गई शिक्षक..
यह भी पड़िए:उत्तराखंड: रुद्रपुर के अस्पताल में मानसिक रोगी ने किया हंगामा,महिला कांस्टेबल की नाक की हड्डी टूटी..