उत्तराखंड में आवारा पशु सड़कों पर घूमते रहते हैं। लेकिन अब ये लोगों के लिये मुसीबत बनती जा रही है। राज्य के शहरों से लेकर गाँवों की सड़कों पर जगह जगह आवारा पशु दिखाई देते हैं। इनके कारण कई बार तो सड़को पर जाम भी लग जाता है। आवारा पशुओं को लेकर ऐसे ही एक खबर बागेश्वर से सामने आई। यहां एक सांड घूमते घूमते अस्पताल परिसर के अंदर घुस गया।
पहले भी कई बार अस्पताल परिसर में आवारा पशुओं का आना जाना लगा रहता है। लेकिन इस बार सांड ओपीडी के अंदर ही घुस गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गयी। लोग इधर उधर भागने लगे। गरीमत रही कि इसमें कोई हादसा नहीं हुआ क्योंकि उस समय ओपीडी में भीड़ कम थी। लेकिन ओपीडी में सांड को देखकर मरीज घबराये हुए थे।
लोगों ने घटना की सूचना तुरंत अस्पताल के कर्मचारियों को दी। कर्मचारियों ने भी सांड को किसी तरह बाहर निकाला। तब जाकर अस्पताल में उपस्थित लोगों और मरीजों ने राहत की सांस ली। नगर पालिका के अधिकारियों को जैसे ही इसकी खबर मिली तो उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही लोगों को आवारा पशुओं से निजात दिलायी जायेगी।
अस्पताल में सांड घुसने की बात पर जिला अस्पताल के सीएमएस एसपी त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गयी थी।








