आपको बता दें की अब ट्विटर से जुड़ी नई खबर सामने आई है। बता दें की ट्विटर पहले से ही चर्चाओं में आ रहा है। वहीं, आपको पता होगा की कुछ दिन पहले ट्विटर ने भारत के कानून व IT मंत्री रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था, वहीं नया IT कानून आने के बाद से केंद्र सरकार और ट्विटर में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है, जो की अब तक जारी है। और अब नई खबर मिल रही है की,ट्विटर ने देश के नक्शे से छेड़छाड़ की, जिसके चलते उसने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया। ट्विटर ने दोनों को अलग-अलग देश दर्शाया है।
वहीं, खबर है की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैसे ही ये मामला सामने आया तो तुरंत बाद केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया और सरकार ट्विटर को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें की ट्विटर और केंद्र सरकार में विवाद पहले से ही चल रहा है। बीच में तो खबर ये भी थी की ट्विटर भारत में बंद हो जायेगा अगर उसने केंद्र सरकार के नए निर्देशों को नही माना तो, और तब से लेकर अब तक ये जंग जारी है।
और अब ये नया मामला जिसमे ट्विटर ने देश के नक्शे से छेड़छाड़ की है। वहीं, जानकारी मिली है की ट्विटर की इस चाल को सबसे पहले सोशल मीडिया पर @thvaranam के नाम के यूजर ने नोटिस किया था, जिसके बाद उसने 28 जून 2021 को सुबह 10:38 बजे शेयर किया है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर जमकर इस फोटो को वायरल किया जा रहा है।