बेंगलुरू में इस महिला का वीडियो जोरो से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला ने जोमाटो कंपनी के एक कर्मचारी पर आरोप लगाया कि जोमाटो कर्मचारी ने महिला की नाक पर घूसा मारा। दरअसल बुधवार की शाम से ही सोशल मीडिया पर बेंगलुरु की एक महिला का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। महिला ने वीडियो पर जोमाटो कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि डिलीवरी कैंसिल करने के बावजूद भी डिलीवरी बॉय उसपर भड़क गया। वह इतना गुस्सा हो गया कि उसने महिला के नाक पर घूसा मारा और वहां से भाग गया।
दरअसल हुआ यूं कि महिला ने जोमाटो से खाना मंगवाया था। जब खाना पहुंचने में देरी हो रही थी। इसी के चलते महिला ने ऐप के जरिये ही डिलीवरी कैंसिल कर दी। लेकिन डिलीवरी कैंसिल होने के बावजूद भी डिलीवरी बॉय खाना लेकर आ गया। इस बीच महिला ने डिलीवरी बॉय से कहा कि उसने अपना आर्डर कैंसिल कर दिया है और वह वहां से चले जाएं। लेकिन जोमाटो बॉय इतना गुस्सा हो गया कि उसने महिला के घर के दरवाजे को धक्का मार दिया। इसके बाद उसने पीड़ित महिला की नाक पर जोरदार मुक्का मारा और वहां से भाग गया। इससे महिला की नाक से खूब सारा खून बहने लगा।
यह भी पढ़े: चारधाम यात्रा 2021ः 17 मई खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट….रहे तैयार….
घटना के बाद महिला अस्पताल गयी। उसने वहां अपना इलाज करवाया और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी की। महिला ने पुलिस से भी मदद मांगी है। महिला ने पुलिस से अपील की है कि वे आरोपी जोमाटो बॉय को गिरफ्तार करें। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो जोमाटो कंपनी ने भी पीड़ित महिला से माफी मांगी। नीचे आप भी देखें वीडियो।
View this post on Instagram