यहां विशालकाय मगरमच्छ नदी से निकलकर ग्रामीण के आंगन में जा पहुंचा और फिर…..

0
A crocodile came out of the river and reached the villager's courtyard In Lakhimpur Kheri

उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी के मन्नापुरवा गांव में एक विशालकाय मगरमच्छ के आने से हड़कंप मच गया। गांव के एक निवासी के घर के आंगन में शारदा नदी से देर रात एक मगरमच्छ आ गया। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर वापस नदी में छोड़ा।

दरअसल गांव के निवासी संतोष कुमार अपने बच्चे के साथ घर के बाहर आंगन में सो रहे थे। घटना रात 12 बजे की है। संतोष कुमार को कुछ आवाज़ सुनाई दी। तो पता चला कि आंगन में एक मगरमच्छ आ गया है। फिर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया और घर से बाहर आ गए। ग्रामीणों को भी इसकी खबर मिलते ही वे भी वहां आ पहुंचे।

इसके बाद वन विभाग को आंगन में मगरमच्छ आने की सूचना दी गई। सुबह दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर बोरे में बन्द किया। इसके बाद उन्होंने मगरमच्छ को सुरक्षिक शारदा नदी में छोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर बरसात के दिनों में मगरमच्छ गांव में आ जाते हैं।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि पूरा गांव जंगल और नदी से घिरा हुआ है। यही कारण है कि खतरनाक जानवर कभी कभी गांव में घुस जाते हैं। ऐसी घटनाएं अक्सर वहां होती रहती है। फिलहाल गांव वालों के लिए राहत की खबर यह है कि मगरमच्छ को वापस नदी में छोड़ दिया गया है।

READ ALSO: घर में ढूंढ लें 50 पैसे का यह सिक्का, आपको झट से बना देगा लखपति..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here