लखनऊ: प्रेम संबंध के कई खतरनाक मामले सुनाई देते है।आज भी लखनऊ से एक ऐसा ही खतरनाक मामला सामने आया हैं। यहां तीन लड़कों ने मिलकर एक छात्रा का बेरहमी से कत्ल कर दिया। जी हां, जानकारी के मुताबिक मृतक छात्रा सरोजनी नगर की निवासी थी। आरोपी लडको में से एक लड़का उसका बॉयफ्रेंड था।पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला है कि मृतक छात्रा रोजाना मो. कैफ नाम के लड़के से बात करती थी जो उसका बॉयफ्रेंड था। वह आजादनगर का निवासी है।
घटना के दिन भी उसने छात्रा से बात कि उसे पता चला कि उसके घर पर कोई नही हैं तो उसने छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। उस समय आरोपी ब्वॉयफ्रेंड के साथ उसके दो अन्य मित्र विशाल कश्यप और आकाश यादव भी थे। इस समय वे सभी बचानखेड़ा में थे। उन्होंने उससे अपनी गर्लफ्रेंड को मिलाने की बात कही। उन्होंने प्लैन बनाया कि कैफ छात्रा को जंगल ले जायेगा, उसके बाद वे दोनो वहां आयेंगे।
प्लैन के मुताबिक ही कैफ छात्रा को अपनी बाइक से जंगल ले गया और वहां उसने उसके साथ संबंध बनाए। इसके आधे घंटे बाद दोनों दोस्त भी वहां आ पहुंचे और उन्होंने उससे संबंध बनाने के लिए बोला लेकिन पीड़िता ने उनका विरोध किया। इस पर दोनो दोस्तों ने उसे पकड़ लिया। जब वह चिल्लाने लगी तो उन तीनो ने पकड़े जाने के डर से विशाल नामक आरोपी ने जेब से चाकू निकलकर छात्रा पर वार किया। घायल होकर वह गिर पड़ी। इसके बाद दूसरे आरोपी ने उस पर दोबारा हमला किया और बाद में कैफ ने कई बार पीड़िता पर हमला किया।
आखिर में उन्होंने छात्रा का गला दबाकर भी उसे पूरी तरह मार दिया। उन तीनो ने उस पर 6 इंच के चाकू से 24 बार हमला किया। वह दर्द से कराह रही थी लेकिन उन्हे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा। पोस्टमार्टम में पता चला कि 24 में से 15 घाव बहुत गंभीर थे। इस घटना की खबर जैसे ही पुलिस को पता चली तो पुलिस ने तुरंत जांच पड़ताल शुरू कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।और यह भी बताया कि उसके मारने तक वह वहीं मौजूद थे।
डॉक्टरों ने बताया कि लड़की की हत्या बहुत बेरहमी से की गई थी चाकू से इतने वारों के कारण उसकी पेशाब की थैली भी फट गई थी यहां तक कि उसकी स्पाइनल कॉर्ड में चाकू का एक हिस्सा फंसा हुआ था। इस दौरान उसका खून काफी बह गया था जिससे उसकी मृत्यु हो गई। READ ALSO: अपने ही पति को महिला ने उतारा मौत के घात, कुल्हाड़ी से किया गर्दन पर जोरदार वार, पढ़िए पूरी खबर….