Home उत्तरप्रदेश उत्तरप्रदेश: डीजे के गानों से भड़का भैंसा, शोभायात्रा में जमकर मचाया उत्पात,...

उत्तरप्रदेश: डीजे के गानों से भड़का भैंसा, शोभायात्रा में जमकर मचाया उत्पात, शामली में कपड़ा व्‍यापारी की कुचलकर मौत, कई घायल

0

आज की खबर उत्तर प्रदेश के शामली से आ रही है। यहां के बालाजी में शोभायात्रा हो रही थी और उस समय वहां से भैंसा की गन्ने से लदी बुग्गी भी चल रही थी, कि अचानक ही भैंसा डीजे की तेज धुन से भड़क उठा और सीधे बुग्गी से निकल,श्रद्धालुओं की भीड़ में जा घुसा।

वहां उसने लोगों को कुचलना शुरू किया जिनमे बच्चे और महिलाएं थी।इस हादसे में 6 से भी ज्यादा लोग घायल हुए जिनमे से 4 की हालत गंभीर है।सभी लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।इसी दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो गई है।

इस शोभायात्रा का आयोजन करीब 18 वर्षों से होता आ रहा है।इस बार यह यात्रा नगर के चारों तरफ मुख्य मार्गों से निकलते हुए पहुंचने की योजना बनाई हुई थी कि तब तक डीजे के म्यूजिक की तेज आवाज से भैंसा भड़क उठा और भीड़ में घुस कर लोगों को कुचलने लगा।

वहां मौजूद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल लोगों को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में 7 लोग भर्ती हुए है जिनमे से 4 की हालत गंभीर है।और एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।यह घटना सिटी के भिक्की मोड़ की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here