उत्तरप्रदेश के दादरी थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता की हुई मौत। नई आबादी कॉलोनी की रहने वाली 20 वर्षीय महिला का शव बुधवार रात पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने दहेज के लिए ससुराल के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का नाम खुशबू है। उसका शव बुधवार रात घर के पंखे से लटका हुआ मिला। पूछताछ के दौरान ससुराल वालों ने बताया कि खुशबू ने आत्महत्या की है। हालांकि महिला के मायके वालों ने उसके पति आदिल, ससुर नूर मोहम्मद, सास आसमीन, जेठ राशिद, जेठानी रानी सहित कुल छह लोगों के खिलाफ दादरी थाने में दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।
खुशबू के परिजनों ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। READ ALSO: उत्तराखंड: घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, मदद के लिए आए दो युवकों ने भी किया महिला से गैंगरेप..
READ ALSO: उत्तराखंड की लुटेरी दुल्हन, 22 साल की उम्र में कर चुकी थी 5 शादियां