यहां युवक ने महिला सिपाही को ब्लैकमेल कर किया रेप, मना करने पर दी वीडियो वायरल करने की धमकी…

0
In etawah young man raped a woman consatable by blackmailing her

इटावा: उत्तरप्रदेश के इटावा जिले में एक महिला सिपाही से रेप करने का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है की एक महिला सिपाही ने एक युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं रेप की घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिले के तमाम आला अधिकारी महिला सिपाही के घर पहुंच गए। वहीं अपको बता दें की, SSP डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला सिपाही की शिकायत पर दरोगा के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। ALSO READ THIS:छत्रसाल स्टेडियम केस में खुलेंगे बड़े राज, सुशील कुमार को हरिद्वार लेकर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम….

पीड़िता ने बताया कि, आरोपी मकान मालिक के बेटे कन्हैया ने उनके साथ दो वर्ष पूर्व 15 अक्टूबर 2019 को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने महिला की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिया। फिर उस वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार रेप करता रहा। उसके बाद पीड़ित महिला सिपाही ने बाताया कि, वह युवक के द्वारा लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने तीन महीने पहले मकान बदल दिया था। इसके बाद मकान मालिक का लड़का नए मकान में जाकर 22 मई 2021 को फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही के साथ रेप किया, जिसके बाद इसकी शिकायत महिला ने थाने में करी। ALSO READ THIS:लेफ्टिनेंट निकिता ढौंडियाल की तरह इन शहीदों की पत्नियां भी अफसर बन सेना में दे रही सेवाएं, पढ़िए इनका साहसी सफर….

वहीं इस पूरे मामले में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने घटना स्थल पर जाकर छानबीन की और मौजूद लोगों और महिला सिपाही से बयान लिए। वहीं, एसएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी मकान मालिक के लड़के कन्हैया खिलाफ थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में धारा 376, 506, 328, और 3(2) के साथ एससी/एसटी एक्ट और आईटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस आरोपी युवक की तलाश में है।

ALSO READ THIS:हिन्दू लडकियों से शादी रचाकर धर्म परिवर्तन करवाता यह नकली इंस्पेक्टर, पहले से है 5 बच्चों का पिता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here