भगवान श्री राम के बारात की तैयारियां शुरू, उत्तराखंड के देवप्रयाग से नेपाल के जनकपुर तक जायेगी बारात..

0
Procession of lord ram begins which will go to nepal from devprayag

उत्तराखंड के देवप्रयाग में एक भव्य आयोजन की तैयारी शुरू होने वाली है। राज्य के देवप्रयाग में भगवान श्री राम के विवाह की तैयारियां जल्द ही शुरू होने वाली है। बता दे, यह बारात देवप्रयाग से जनकपुर तक जाएगी। जनकपुर में ही माता सीता का ससुराल था। जनकपुर नेपाल में स्थित है। बारात में वे सभी लोग शामिल होंगे जो देवप्रयाग और जनकपुर के बीच के स्थानों में रहते हैं।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि भारत की सभी व्यवस्थायें शहर कर दी जाये। इस बार न सिर्फ देवप्रयाग में बल्कि नेपाल के जनकपुर में भी पर्यटन विभाग बारात को लेकर व्यवस्थाएं करेंगे।देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर से निकलेगी भगवान राम की बारात 4 दिसंबर को निकलेगी। विवाह पंचमी यानी 8 दिसंबर को बारात 1067 किलोमीटर का सफर तय कर जनकपुर पहुंच जायेगी।

सतपाल महाराज के कहने पर पहली बार 2019 को श्री राम की बारात निकाली गयी थी। कसके बाद 2020 में कोरोना के कारण बारात को निकाला नहीं जा सका। लेकिन इस साल श्रीराम की बारात देवप्रयाग से जनकपुर तक निकाली जाएगी। इस भव्य आयोजन से नेपाल और भारत की संस्कृति और विरासत को बढ़ावा मिलेगा।

Also Read This:उत्तराखंड में यहां पिकअप ने पति-पत्नी को रौंदा… दोनो की दर्दनाक मौत, 3 साल पहले हुई थी शादी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here