स्कूल जा रही दो बहनों को लोडर ने मारी टक्कर, फिर भागने के चक्कर में रोंडकर दोनों को मार डाला…

0
Two sisters going to school died in road accident in lucknow

लखनऊ के तरनपुर इंटौंजा में मामा के साथ स्कूटी में जा रही दो बहनों को बेकाबू लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल मामा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक बहनों की पहचान दृष्टि और सृष्टि के रूप में हुई है। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

दरअसल सृष्टि और दृष्टि अपनी मां संग नाना के यहां रहती थी। नौ साल की दृष्टि कक्षा 4 की छात्रा थी जबकि उसकी 8 वर्षीय बहन सृष्टि कक्षा 3 की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह दोनों बहने अपने मामा शिवम के साथ स्कूटी में स्कूल जा रही थी। इस दौरान कुम्हरावां रोड पर भैंसामऊ के पास एक बेकाबू लोडर ने पीछे से उनपर टक्कर मार दी। दोनों बहने सिर के बल जमीन पर गिर गई। भागने के चक्कर में लोडर चालक ने दोनों बहनों पर वाहन चड़ा दिया।

हादसा होते ही लोडर चालक मौके से फरार हो गया। इतने में स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि डॉक्टर ने सृष्टि और दृष्टि को मृत घोषित कर दिया। जबकि मामा शिवम की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं मृतक बहनों की मां ने बताया कि 30 सितम्बर को दृष्टि का जन्मदिन आने वाला था। उसने अपने पिता से जन्मदिन पर कई सारे गिफ्ट भी मांगे थे। मां ने रोते हुए बताया कि अब उनके पिता किसके लिए गिफ्ट लाएंगे।

READ ALSO: जानें IAS और IPS में कौन होता है ज्यादा पॉवरफुल, दोनों में अंतर क्या है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here