उत्तरप्रदेश: बुर्का पहन महिलाओं के वार्ड में जा घुसा डॉक्टर का ड्राइवर, पकड़े जाने पर उसने यह बताया कारण….

0
Woman doctor driver enters ladies ward of hospital to see female bathroom

उत्तरप्रदेश के कानपुर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां गुरुवार को एक युवक सरकारी अस्पताल में बुर्का पहनकर महिला वार्ड में जा पहुंचा। पकड़े जाने पर महिलाओं ने युवक की खूब पिटाई की। साथ में युवक को पुलिस के हवाले भी कर दिया गया। पकड़ा गया युवक अस्पताल की ही एक महिला डॉक्टर का ड्राइवर बताया जा रहा है।

दरअसल कानपुर के अकबरपुर सीएचसी अस्पताल में रईस नाम का एक युवक बुर्का पहनकर महिला वार्ड में घुस गया था। वहां मौजूद एक महिला को उसे देख शक हुआ। बाद में खुलासा होने पर पता चला कि वह महिला नहीं बल्कि पुरुष है। इस बात को लेकर अस्पताल की नर्स और महिलाएं काफी नाराज हुई। उन्होंने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। ना सिर्फ बुर्का बल्कि आरोपी युवक ने अंडरगारमेंट्स भी महिलाओं के ही पहन रखे थे।

बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आकर युवक से महिला वार्ड में घुसने का कारण पूछा तो उसने जवाब दिया कि वह लेडीज बाथरूम देखना चाहता था। उसने यह भी बताया कि वह अस्पताल की महिला डॉक्टर गजाला का ड्राइवर है। अधिक सवाल जवाब के लिए पुलिस ने आरोपी रईस को पकड़ लिया है। हालांकि आरोपी के परिजनों के अनुसार रईस की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसलिए उसने ऐसा किया होगा। लेकिन पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है।

READ ALSO: उत्तरप्रदेश: बंदूक की नोक पर कपड़ा कारोबारी से लूटपाट, गाड़ी समेत लूट लिए 14 लाख रुपए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here