उत्तरप्रदेश: विदेशी गिफ्ट पाने के चक्कर में महिला के साथ 32 रूपये की ठगी….

0
woman was cheated of 32 lakh rupees in the affair of getting foreign gifts

उत्तरप्रदेश के रायबरेली की रहने वाली महिला के साथ 32 लाख रुपयों की ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ठग ने इंस्टाग्राम के जरिए महिला से दोस्ती की। आरोपी ने खुद को ब्रिटेन का निवासी बताया। महिला को 45 लाख रुपयों के गिफ्ट और कुछ विदेशी मुद्रा का लालच देकर आरोपी ने महिला से 32 लाख की ठगी कर डाली।

पुलिस ने बताया कि सितम्बर में इंस्टाग्राम के जरिए महिला की बातचीत खुद को हैरी बताने वाले ब्रिटेन के शख्स से हुई। इंस्टाग्राम पर दोनों की खूब बातचीत भी हुई। इसके बाद दोनों ने व्हाट्सएप नंबर एक्सचेंज किए। हाल ही में महिला को एक व्हाट्सएप कॉल आई। जिसमें उसे कहा गया कि उसके लिए दिल्ली में 45 लाख रुपयों का गिफ्ट और कुछ विदेशी मुद्रा भेजे गए हैं। लेकिन इसे पाने के लिए महिला को कई किश्तों में कुछ ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी।

कुल मिलाकर महिला ने 32 लाख रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद महिला को गिफ्ट की कोई जानकारी नहीं दी गई और ना ही किसी से कॉन्टैक्ट हो पाया। फिर महिला ने खुद दिल्ली जाकर गिफ्ट का पता किया तो वहां कोई गिफ्ट नहीं था। महिला को अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उसने रायबरेली आकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश जारी है और महिला से ठगी हुई रकम को भी वापस लाने की कोशिश जारी है।

READ ALSO: चिल्लाती रही महिला, मनचले खींचते रहे साड़ी, वीडियो वायरल होने के बाद 4 गिरफ्तार…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here