गलती से रास्ता भटकते भटकते एक पाकिस्तानी बालक भारतीय सीमा में दाखिल हो गया। यह बालक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का रहने वाला है जिसका नाम अली हैदर है। हैदर 14 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक है। वह 31 दिसंबर की रात अनजाने में भारत की सीमा में घुस गया। भारतीय सेना ने हैदर को पूंछ के रंगार नाले के पास देखा। पूछताछ के दौरान हैदर ने बताया कि वह पाकिस्तान के मीरपुर का रहने वाला है और भटकते भटकते गलती से भारतीय सीमा में आ गया। उसने कहा कि वह अपने घर जाना चाहता है। भारतीय सेना ने उसका खूब ध्यान रखा। सेना ने हैदर के रहने और खाने का भी इंतेज़ाम किया।
इसको भी पड़े: उत्तराखंड: घर में घुसकर युवती के साथ तमंचे की नोक पर किया बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल जानिए पूरा मामला..
3 जनवरी 2021 को सेना ने पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों से बात की। भारतीय सेना ने पाक सेबा से हैदर की घर वापसी की बात कही। कुछ दिन पहले भारतीय नागरिक मोहम्मद बशीर भी गलती से पाक सीमा में जा पहुंचा था। वह 15 दिनों से वहीं था। इसलिए भारतीय सेना ने पाक सेना को याद दिलाया कि वह बशीर को वापस हमें सौंप दे। पाक सेना ने भारतीय सेना के प्रस्ताव को 6 जनवरी को मंजूरी दी। इसके बाद पूंछ के रावलकोट क्रासिंग पॉइंट पर भारतीय सेना ने पाक सेना को अली हैदर सौंपा। कर उन्होंने भी भारतीय मूल के बशीर को भारतीय सेना को सौंपा। इससे पहले भी भारतीय सेना दो पाकिस्तानी लड़कियों को उन्हें सौंप चुकी हैं। वे लड़कियाँ भी हैदर की तरह गलती से भारतीय सेना में आ गयी थी।