आज हम आपको एक बड़ी ही अच्छी खबर बताने जा रहे हैं देश सेवा करने के लिए तो हर कोई बेताब रहता है, हर कोई चाहता है की वो देश सेवा करे। लेकिन हर किसी को सेना में जाने का अवसर नहीं मिल पाता है। लेकिन हल्द्वानी का एक परिवार है जिसने 15 लोग सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, और अब उनका बेटा भी लेफ्टिनेंट बन गया है। पूरे परिवार में खुशी की लहर है। हम बात कर रहे हैं लालकुआं के हल्दूचौड़ निवासी भगत सिंह धामी की जो सेना में लेफ्टिनेंट बन गए है। हल्दुचौड़ के परमा निवासी दुर्गा सिंह धामी के पुत्र भगत सिंह धामी सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं, बेटा को फौज में लेफ्टीनेंट बनता देख पिता का सीना गर्व से ऊंचा हो गया है।
वहीं,भगत सिंह मूल रूप से धारचूला के बंगापानी तहसील के रहने वाले हैं और इस परिवार की कई पीढ़ियां देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होती आई है। खुद लेफ्टिनेंट भगत सिंह धामी के पिता दुर्गा सिंह धामी सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं और उनके दादा भी सेना में हवलदार के पद पर 1984 पर रिटायर हुए हैं। उनके चाचा वीरेंद्र सिंह और खगेंद्र सिंह भी सेना में देश सेवा कर रहे हैं। ALSO READ THIS:अपने ही पति को महिला ने उतारा मौत के घात, कुल्हाड़ी से किया गर्दन पर जोरदार वार, पढ़िए पूरी खबर….
वहीं उन्होंने घोड़ाखाल सैनिक स्कूल से 12वीं तक शिक्षा लेने के बाद भगत सिंह धामी का एनडीए में चयन हुआ और 3 वर्ष के प्रशिक्षण के बाद 1 वर्ष की ट्रेनिंग आईएमए देहरादून के बाद अब वह लेफ्टिनेंट के रूप में देश सेवा करेंगे। लेफ्टीनेंट भगत सिंह ने अपनी इस उपलब्धि पर अपने गुरुजनों और माता-पिता को इसका श्रेय दिया है।
वही माता-पिता भी बेटे की इस उपलब्धि से गदगद हैं, अब तक पीढ़ी दर पीढ़ी सेना में भर्ती होकर आए। माता पिता ने बेटे को आशीर्वाद देकर बेटे की उज्जवल भविष्य की कामना की है। परिवार के साथ – साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है। हमारी टीम की तरफ से भी आपको बहुत – बहुत शुभकामनाएं। ALSO READ THIS:यहां हेड कॉन्स्टेबल ने भतीजे की बाइक रोकी तो, महिला विधायक ने मारा थप्पड़, केश दर्ज..