हिमाचल चुनाव स्पेशल: 8 नवंबर को उत्तराखंड से भेजे जाएंगे 1500 होमगॉर्ड के जवान हिमाचल 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को सुव्यवस्थित ढंग से करवाने व सुरक्षा की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखंड से 1500 होमगार्ड जवानों की मांग की गई है।
जिसके पश्चात उत्तराखंड सरकार द्वारा 8 नवंबर को सभी होमगार्ड जवानों को हिमाचल भेजा जाएगा। 12 नवंबर को चुनाव चुनाव समाप्त होने के पश्चात सुरक्षाकर्मियों की वापसी होगी।
आपको बता दें कि 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं जिसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखंड सरकार से चुनाव में शांति और सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखकर 1500 होमगार्ड की मांग की गई थी। उत्तराखंड सरकार द्वारा अनुमति स्वीकार कर दी गई थी।
8 नवंबर को देहरादून और हरिद्वार से बस से होमगार्ड जवान हिमाचल के लिए रवाना किए जाएंगे जिसके लिए निर्धारित सभी होमगार्ड जवानों को सूचित किया जा चुका है।
डिप्टी कमांडर जनरल ऑफ होम गार्ड्स राजीव बलूनी बताया किउत्तराखण्ड के 7 जिलों से होमगार्ड भेजे जाएंगे।
और आदेश दिया है कि निश्चित समय और स्थान पर सभी होमगार्ड्स पहुंच जाएं। नहीं पहुंचने पर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक जिस बस से होमगार्ड को रवाना किया जाएगा उसमें स्वास्थ्य की सभी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
7 जिलों से जाने वाले होमगार्ड् का आबंटन
देहरादून- 350
उत्तरकाशी- 200
टिहरी- 200
हरिद्वार- 350
पौड़ी- 100
नैनीताल- 150
ऊधमसिंह नगर- 150