हल्द्वानी: आज सुबह यूपी के सुल्तानपुर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें हल्द्वानी के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हुई| प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तीनों लोग हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के अंसारी कॉलोनी के रहने वाले थे।
हादसे में मारे गए तीनों लोगों की मृत्यु की खबर जब परिवार जनों तक पहुंची तो वह स्तब्ध रह गए| हादसे का शिकार हुआ एक युवक साहिल जोकि हल्द्वानी में व्यापारी था। वह अपनी मां को और अन्य रिश्तेदारों को लेकर दिल्ली से बिहार किसी परिजन के अंतिम संस्कार में जा रहा था।
गमगीन परिवार जब उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर हाईवे के पास पहुंचा तब कार डंपर के पीछे जा घुसी और कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि कार में 5 लोग सवार थे। जिसमें 19 वर्षीय साहिल खान उसके मां सायना,मामी रुखसार, नानी जमीला एवम् कार चालक शाहरुख बिहार के लिए सफर पर निकले थे।
यह घटना बीते सोमवार की है। घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के बाद उन्होंने शवों का पोस्टमार्टम कराया एवं उसके बाद शवों को परिवार जनों के हवाले कर दिया। मृतक साहिल अपने ममेरे भाई के के अंतिम संस्कार में बिहार के सासाराम जा रहा था। बताया जा रहा है कि साहिल अपनी मां सायना को लेकर बीते शनिवार कि सुबह 9:00 बजे की ट्रेन से दिल्ली के लिए निकला था वहां पहुंचते ही साहिल के पिता गुड्डू ने बिहार जाने के लिए एक टैक्सी बुक की।
कार चालक शाहरुख बनभूलपुरा के गली नंबर 1 का निवासी था। दिल्ली से मृतक साहिल के साथ उनकी नानी जमीला और मामी रुखसार भी कार में सवार हुए| जैसे ही कार लखनऊ के सुल्तानपुर के अखंड नगर थाना क्षेत्र के भेलारा गांव के पास पहुची कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़ी डंपर के पीछे जा घुसी।
जिससे कि कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई| जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली| वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और वहां पर मौजूद लोगों की मदद से उन्होंने शवों को कार से बाहर निकाला| घटना की सूचना परिवार जनों को दे दी गई है और परिवार मे शोक में डूबा हुआ है|







