Home उत्तराखंड उत्तरकाशी से दुखद खबर: आकाशीय बिजली गिरने से 350 बकरियों की मौत

उत्तरकाशी से दुखद खबर: आकाशीय बिजली गिरने से 350 बकरियों की मौत

0
350 goats died due to lightning in Uttarkashi
350 goats died due to lightning in Uttarkashi (Image Credit: Social Media)

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. बदलते मौसम के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है. साथ-साथ खबर आ रही है कि आकाशीय बिजली गिरने से भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी जिले के डुंडा देवी खटटूखाल के में बीते दिन आकाशीय बिजली गिरने से 350 से अधिक बकरियों की मौत हो चुकी है .ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को दे दी.

घटना की सूचना मिलते ही रविवार की सुबह पशु चिकित्सा विभाग टीम एवं प्रशासन नुकसान का आकलन करने के लिए मौके पर पहुंचे. खट्टूखाल के एक ग्रामीण जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि की ग्राम बारसू के संजीव रावत की बकरियां ऋषिकेश से उत्तरकाशी बारसू गांव की ओर जा रही थी.

देर रात ग्राम खट्टूखाल पहुंचने पर पर ही अचानक मौसम खराब होने के कारण अचानक आकाशीय बिजली गिरी जिसके कारण 350 से अधिक बकरियों की जान चली गई.बता दे उनमें 300 बकरियां और 55 छोटे-छोटे बकरी के बच्चे भी थे आकाशीय बिजली गिरने के कारण वे पूरी तरह से जलकर मौत की गोद में सो गए. खट्टू के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी भटवाड़ी ब्लाक प्रमुख विनीता रावत को दी.

विनीता रावत ने इस घटना की जानकारी जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन विभाग को दी. तहसीलदार डुंडा प्रताप ने बताया कि उनके पास बकरियों की मृत्यु की सूचना पहुंची है. अगली सुबह रविवार को मृत्यु का कारण और नुकसान का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन एवं पशु चिकित्सा विभाग की टीम समय पर पहुंच जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here