देवभूमि उत्तराखंड हमेशा से अपनी चार धाम यात्रा और खूबसूरत पहाड़ियों और यहां से निकले कुछ बड़ी हस्तियों के लिए मशहूर है. मगर कुछ वक्त से उत्तराखंड अपने अपराधिक मामलों के लिए भी चर्चा में आ रहा है. पहले जहां वर्ष 2020 में प्रदेश में 2810 अपराध के मामले दर्ज हुए थे. वर्ष 2021 में यह बढ़कर 3836 हो गए. यह वृद्धि करीब 36 फीसदी की है. धीरे-धीरे उत्तराखंड में भी क्राइम रेट बढ़ता जा रहा है.
ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली और दुखद खबर उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले के मंडलसेरा के जोशीगांव घिरौली इलाक़े से सामने आ रही है. जहां एक किराय के घर में महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
बता दें कि गुरुवार शाम को गांव के कुछ युवाओं ने एक घर से दुर्गंध आती महसूस जिसके बाद उन्होंने देहरादून में रहने वाले मकान मालिक गोविंद बिष्ट और पुलिस को फोन करके इस बारे में सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी और एसडीएम हरगिरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. फिर पुलिस अधिकारियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की मगर दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण वह उसे खुल नहीं पाए.
तो उन्होंने दरवाजा तोड़ने का फैसला किया और दरवाजा तोड़ दिया. दरवाजा तोड़ते ही जैसे ही वह अंदर गए तो अंदर का मंजर देखकर वहां दहल गए. अंदर जाते ही उन्होंने देखा कि वहां 3 बच्चों व एक महिला के शव पड़ा हुआ है और उन बच्चों के पिता 10 मार्च से फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने सभी शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.







